आत्मनिर्भर भारत स्वयंपूर्ण योजना के लाभार्थियों और हितधारकों से पीएम मोदी ने किया संवाद
THEPOPATLAL गोवा के आत्मनिर्भर भारत स्वयंपूर्ण योजना के लाभार्थियों और हितधारकों से पीएम नरेंद्र मोदी ने शनिवार को संवाद किया। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उन्होंने इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। कार्यक्रम में गोवा के सीएम प्रमोद सावंत भी मौजूद रहे। पीएम मोदी ने इस कार्यक्रम के दौरान लाभार्थियों से बातचीत में कहा कि एक अक्टूबर 2020 को शुरू की गई गोवा की इस योजना के तहत राज्य सरकार स्वयंपूर्ण मित्र के रूप में अधिकारियों की नियुक्ति करती है और वे पंचायत और नगर निगम क्षेत्र में जाकर लोगों से बात करते है और यह सुनिश्चित करते हैं कि विभिन्न सरकारी विभागों के समन्वय से सभी सरकारी योजनाओं का लाभ उन तक पहुंचे। जब सरकार का साथ और जब जनता का परिश्रम मिलता है, तो कैसे परिश्रम आता है, कैसे आत्मविश्वास आता है ये हम सभी ने स्वयंपूर्ण गोवा के लाभार्थियों से चर्चा के दौरान अनुभव किया।

