The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

सरपंच की कुर्सी खतरे में,60 लाख से भी ज्यादा रुपये पंचायत के खाते से किया गबन

Spread the love

जशपुर। जिले में नागलोक के नाम से विख्यात तपकरा ग्राम पंचायत के सरपंच की कुर्सी खतरे में पड़ सकती है। एसडीएम फरसाबहार द्वारा 23 अक्टूबर को अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान करने पंचायत के वार्ड पंचों को सुबह 11 बजे पंचायत कार्यालय पहुंचने के निर्देश दिए है। इस ग्राम पंचायत के उपसरपंच शुभाष ताम्रकार सहित 15 वार्ड पंचों ने एसडीएम कार्यालय फरसाबहार में आवेदन देकर सरपँच के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव के लिए मतदान कराए जाने का आग्रह किया था । वार्डपंचों का आरोप है कि इस ग्राम पंचायत में 2020-21 के वित्तीय वर्ष में विकास के नाम पर 60 लाख से भी ज्यादा रुपये पंचायत के खाते से आहरण कर लिए गए हैं ।इनमें कई ऐसे विकास कार्य हैं जो धरातल पर ही नहीं है तो कई निर्माण कार्यों के लिए स्वीकृत राशि बैंक से आहरण करने से पहले पंचों सहमति नहीं ली गयी है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor