The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

तालाब के पास खड़े होकर गांजा बेचने ग्राहक तलाश रहे युवक को पुलिस ने पकड़ा,1 किलो 100 ग्राम गांजा जब्त

Spread the love

”संजय चौबे”

रायपुर । जिले के धरसीवा थाना क्षेत्र में तालाब के पास खड़े होकर गांजा बेचने ग्राहक तलाश रहे एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1किलो 100 ग्राम गांजा जप्त किया है।
मिली जानकारी के मुताबिक 21 अगस्त की देर शाम धरसीवा थाना पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम सिलयारी छांटा तालाब के पास एक युवक मादक पदार्थ गांजा बेच रहा है, घटना की सूचना पर मौके पर पहुंच पुलिस ने आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम रियाज मोहम्मद 40 वर्ष पिता ताज मोहम्मद निवासी कबीर तालाब सिलयारी धरसीवा बताया। तलाशी लेने पर आरोपी के पास से प्लास्टिक की थैली में रखा 1 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद हुआ जिसकी अनुमानित कीमत ₹10000 बताई गई है।आरोपी के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट 20 बी के तहत कार्रवाई की गई है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor