The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

MISCMadhya Pradesh

किराना दुकान के QR से पुलिस पर अवैध वसूली का आरोप

Spread the love

मऊगंज जिले के हनुमना थाना क्षेत्र में डिजिटल इंडिया के दौर में पुलिस की कथित अवैध वसूली का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने पूरे पुलिस तंत्र पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आरोप है कि उत्तर प्रदेश सीमा से गुजरने वाले 100 से अधिक ट्रैक्टरों और ट्रकों से एंट्री, नो-एंट्री और ओवरलोडिंग के नाम पर खुलेआम लाखों रुपये की वसूली की जा रही है, और इस वसूली का तरीका भी बेहद हैरान करने वाला है, जहां एक किराना दुकान के ऑनलाइन स्कैनर का इस्तेमाल किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि हनुमना थाना क्षेत्र से गुजरने वाले गिट्टी, बालू और पाटिया से लदे वाहनों से तय रेट के अनुसार पैसे लिए जा रहे हैं, जिसमें ओवरलोड ट्रैक्टरों से प्रति वाहन 1000 से 1500 रुपये और ट्रकों से 2500 से 3000 रुपये तक की वसूली के आरोप हैं। इस पूरे मामले में आरक्षक मनीष पांडे और थाना प्रभारी की भूमिका पर गंभीर सवाल उठाए जा रहे हैं, जबकि वसूली के इस “डिजिटल सिस्टम” को लेकर सफेदपोश संरक्षण की भी आशंका जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *