The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

नाबालिग से दुष्कर्म मामले में पुलिस ने एक नाबालिग समेत 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार,फरार आरोपियों की तलाश जारी

Spread the love

जशपुर। जशपुर में 14 साल की लड़की से एक बार नहीं, बल्कि दो बार गैंगरेप किया गया। पहली बार करीब 4 साल पहले साल 2018 में बच्ची दुष्कर्म का शिकार हुई। इस बात का खुलासा पहले ही हो गया था, लेकिन पुलिस ने एफआईआर में इसे शामिल नहीं किया था। अब इस मामले में पुलिस ने सोमवार को दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। वहीं शादी से किडनैपिंग और गैंगरेप मामले में भी एक नाबालिग को पकड़ा गया है। वहीं दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पंडरापाठ चौकी क्षेत्र की 14 साल की लड़की से दुष्कर्म मामले में उसकी सहेली ने बताया था कि तीन-चार साल पहले भी दुष्कर्म हुआ था। हालांकि तब डर के चलते वो किसी को नहीं बता सकी थी। अब पुलिस ने दक्षिण टोली निवासी कलेश्वर उर्फ फगुवा और रूप साय को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि इसी एफआईआर में पुराने केस को भी जोड़ा गया है। हिरासत में लिए गए दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor