The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

अवैध रूप से शराब बिक्री करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया,46 पौव्वा देसी मदिरा बरामद

Spread the love

धमतरी। मगरलोड पुलिस ने अवैध रूप से शराब बिक्री करते हुए 1 आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से 46 पौवा सीलबंद देसी मदिरा मसाला बरामद किया गया है ।पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी मगरलोड प्रणाली वैद्य को मुखबिर से सूचना मिली थी। कि ग्राम आमाचानी में दिनेश सेन नामक व्यक्ति अपने घर के पास अवैध रूप से शराब बिक्री कर रहा है। मुखबिर के बताए अनुसार ग्राम आमाचानी में घेराबंदी कर संदेही व्यक्ति को पकड़कर नाम पता पूछते हुए विधिवत तलाशी ली गई। आरोपी ने अपना नाम दिनेश सेन उम्र 38 वर्ष निवास ग्राम आमाचानी थाना मगरलोड बताया। जिसकी गवाहों के समक्ष तलाशी लेने पर कुल 46 पौव्वा देसी मदिरा मसाला प्रत्येक शीशी में 180ml भरी हुई सीलबंद कीमती 4600/- रुपए रखे मिलने पर विधिवत जप्त कर आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का घटित करना पाए जाने से गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही किया गया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड हेतु न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

“वैभव चौबे की रिपोर्ट”

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor