The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

चाकू के नोक पर बाइक लूट की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने 24 ​घंटे के भीतर ​किया गिरफ्तार

Spread the love

जगदलपुर।पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा के नेतृत्व में बस्तर पुलिस द्वारा आपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इसी तारतम्य में बस्तर जिले में भय कारित कर लूट करने वाले मोटर सायकल लूटेरे पर कार्यवाही करने में पुलिस को बडी सफलता मिली है। ज्ञात हो कि 01 मई के दिन में अग्रसेन चैक पर एक लूटेरे के द्वारा सोनाधर कश्यप को डरा धमकाकर मोटर सायकल क्रमांक सीजी 17 के.एल. 0641 को लूट की घटना को अंजाम दिया था। उक्त घटना पर प्रार्थी सोनाधर कश्यप के रिपोर्ट पर थाना कोतवाली दर्ज कराने के पश्चात पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 392 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया गया था। प्रकरण में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस की टीम गठित कर माल-मुलजिम की पता तलाश की जा रही थी। इसी दौरान अनुसंधान के घटना स्थल के आसपास एवं जगदलपुर के प्रमुख चौक -चौराहो पर लगे सीसीटीव्ही कैमरे से प्राप्त फुटेज एवं फोटो के आधार पर संदेही की पतातलास की जा रही थी। संदेह के आधार पर साकेत काॅलोनी एवं वृन्दावन काॅलोनी क्षेत्र में 01 संदिग्ध की पहचान कर घेराबंदी कर पकड़ा गया। जिससे पूछताछ पर अपना नाम अनिकेत सामंत उम्र 21 वर्ष पिता जीतू सामंत निवासी वृन्दावन काॅलोनी जगदलपुर का होना बताया। जिससे पूछताछ में उसने 01 मई 2022 को अग्रसेन चैक में प्रार्थी के साथ डरा धमकाकर मोटर सायकल लूट की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया है। आरोपी के कब्जे से लूटी हुई मोटर सायकल एवं 01 चाकू बरामद कर जप्त किया गया है। आरोपी अनिकेत सामंत को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय भेजा जा रहा है।
महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी:-
निरीक्षक – एमन साहू।
उप निरी. होरीलाल नाविक।
सउनि. – प्रेम पानीग्राही, राम विलास नेगी, दिनेश उसेंडी।
प्र.आर. – संजीवन मिंज।
आरक्षक – रवि सरदार, युवराज ठाकुर, प्रकाश नायक, भूपेन्द्र नेताम, हिमांशु यादव

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor