The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

सांई सुंदरम मालवा चिटफंड कंपनी के डायरेक्टर को पुलिस ने दबोचा

Spread the love

बलौदाबाजार। बलौदाबाजार जिले में चिटफंड कंपनियों के डायरेक्टरों के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई कर रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार झा ने चिटफंड कंपनी के डायरेंक्टरों को पकड़ने के लिए जिला के सभी थाना प्रभारी को सख्त निर्देश दिए हैं। इसी कड़ीं में पुलिस ने चिटफंड कंपनी सांई सुंदरम मालवा कंपनी के डायरेक्टर दिनेश बागबान को गिरफ्तार किया है। बता दें कि, थाना भाटापारा शहर में 4 चिटफंड कंपनी के खिलाफ 34,52,3429 रुपए की धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। जिसमें चिटफंड कंपनी सांई सुंदरम मालवा परिवार के आरोपी डायरेक्टर दिनेश बागबान को सिहोर जेल से गिरफ्तार कर प्रोडक्शन वारंट में लिया है। वहीं आरोपी से पूछताछ पर कई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई है, जिसके आधार पर प्रकरण में शेष आरोपियों की गिरफ्तारी भी शीघ्र की जाएगी। आरोपी की कई स्थानों पर अचल संपत्ति है, जिसकी जानकारी प्राप्त कर कुर्की की कार्रवाई भी बलौदाबाजार पुलिस कर रही है। पहले चिटफंड कंपनी के कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। मामले के 5 आरोपियों की तलाश जारी है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor