The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

मोबाइल फोन चोरी के आरोपी को पुलिस ने चलती ट्रेन में दबोचा

Spread the love

रायपुर । सनातन थानापति के नेतृत्व में 17 दिसंबर को जीआरपी गोंदिया ने फोन पर सूचना दी की आजाद हिंद एक्सप्रेस में एक मोबाइल चोरी का आरोपित बैठकर जा रहा है। ट्रेन से बिलासपुर से रायपुर की ओर आ रही है, मोबाइल चोर रायपुर में उतरकर फरार हो सकता है। जिसके विरुद्ध मोबाइल चोरी का मामला जीआरपी थाना गोंदिया में दर्ज है। सूचना पर आरपीएफ टीम ने रायपुर रेलवे स्टेशन पर कोच के अंदर आरोपित को खोजकर पकड़ लिया। पूछने पर आरोपित ने नाम वीर सिंह वर्मा बिलासपुर निवासी बताया। आरपीएफ ने आरोपित के पास से चोरी का मोबाइल बरामद किया। मोबाइल ट्रेन यात्री मोहन लाल राठौड़ की चोरी हुई थी। रायपुर से छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस से ग्वालियर जाते समय रायपुर में ही मोबाइल और सामान चोरी हो गया था। जिसकी रिपोर्ट मोहन लाल ने जीआरपी थाने में की थी। पकड़े गए आरोपित से यात्री के सामानों की चोरी के बारे में आरोपित से पूछताछ की लेकिन उसने सामान चोरी से इंकार कर दिया। आरपीएफ ने आरोपित और उसके पास से बरामद मोबाइल को गोंदिया जीआरपी को सौंप दिया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *