Saturday, November 7, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

भोपालपटनम के नेशनल पार्क इलाके में पुलिस नक्सली मुठभेड़

Spread the love

बीजापुर। बीजापुर जिले के भोपालपटनम थाने के नेशनल पार्क इलाके में पुलिस और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस मुठभेड़ में कुछ बड़े नक्सली लीडर्स के मारे जाने की खबर है। यह अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि कितने नक्सली मारे गए हैं।
सुरक्षा बलों ने इलाके में नक्सलियों के होने की सूचना पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया था, तभी घने जंगल में दोनों ओर से गोलीबारी शुरू हो गई।
बीजापुर के पुलिस अधीक्षक ने इस मुठभेड़ की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में अभी भी सर्च ऑपरेशन जारी है और मुठभेड़ स्थल से अस्त्र-शस्त्र और नक्सली सामग्री बरामद होने की संभावना है। पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया है और मुठभेड़ स्थल पर अतिरिक्त सुरक्षा बलों को भेजा गया है। मुठभेड़ खत्म होने के बाद सर्च अभियान के दौरान मारे गए नक्सलियों की पहचान की जाएगी। यह इलाका लंबे समय से नक्सल गतिविधियों का गढ़ माना जाता है, जहां कई बार पुलिस और नक्सलियों के बीच भिड़ंत हो चुकी है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor