The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

जमीन विवाद सूलझाने पहुंची पुलिस टीम पर टंगिया से हमला,पुलिस कांस्टेबल का सिर फोड़ दिया,दो आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

बिलासपुर। जिले में 12 नवंबर की रात जमीन विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर हमला हो गया। टंगिया से वार कर युवक ने एक पुलिस कॉन्स्टेबल का सिर फोड़ दिया। इसके बाद हमलावर युवक भाग निकला है। इससे पहले पहुंची डायल-112 की टीम को गालियां देकर भगा दिया था। घायल जवान को उपचार के लिए भेजा गया। पुलिस ने महिला सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला बिल्हा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, बिल्हा में मनीराम सोनवानी के घर में पारिवारिक विवाद की सूचना मिलने पर 12 नवंबर रात डायल-112 की टीम पहुंची थी। वहां पता चला कि जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। पुलिसकर्मियों ने समझाने का प्रयास किया तो आरोप मनीराम के बेटे सुनील ने पुलिसकर्मियों से गाली-गलौज की और उन्हें भगा दिया। इसके बाद मामले की सूचना थाने को दी गई।आरोप है कि जवानों को देखते ही मनीराम की पत्नी कमला और उसके बेटे राजेश और सुनील उन्हें भी गालियां देने लगे। इस पर कॉन्स्टेबल राजकुमार पाटले ने समझाने का प्रयास किया तो आरोप है कि सुनील ने उस पर टंगिया से हमला कर दिया। टंगिया के वार से राजकुमार का सिर फट गया और खून बहने लगा। फिलहाल पुलिस ने कमला और राजेश को गिरफ्तार कर लिया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *