The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

हाथी ने महिला पर किया हमला, मौत

Spread the love

जशपुर। जिले के कांसाबेल वन परिक्षेत्र के केनाडांड़ गांव में हाथियों के 27 सदस्यीय दल का आतंक देखा जा रहा है। इसी दल से बिछड़कर एक जंगली हाथी रिहायशी इलाके में पहुंचा और देरोठिया बाई (57 वर्ष) पर अचानक हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हाथी के हमले में उनकी पोती आरवी पन्ना भी घायल हुई, जिसके पैर में चोट आई और उसे उपचार के लिए पत्थलगांव सिविल अस्पताल भेजा गया। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग और पुलिस मौके पर पहुंची। वन विभाग ने मृतका के परिवार को 25 हजार रुपये की सहायता राशि दी और ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की। डीएफओ शशि कुमार ने बताया कि हाथियों के मूवमेंट पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और आसपास के गांवों में गश्त बढ़ा दी गई है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *