The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

महिला अधिकारी ने उप संचालक पर लगाया मानसिक प्रताड़ना का आरोप

Spread the love

जांजगीर-चांपा। जिले में कृषि विभाग की एक महिला कृषि विस्तार अधिकारी ने उप संचालक ललित मोहन भगत पर गंभीर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है। शिकायत में बताया गया कि उप संचालक ने अपने पद का दुरुपयोग कर उनके वेतन को रोक दिया और कारण पूछने पर शासकीय आवास में बुलाकर दबाव डाला। महिला अधिकारी ने इस संबंध में कलेक्टर को शिकायत पत्र सौंपा और मामले की निष्पक्ष जांच तथा दोषी पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। शिकायत में यह भी बताया गया कि उनके पिता के निधन और बीमार मां की देखभाल के कारण उनकी प्रतिनियुक्ति को बलौदा ब्लॉक से अकलतरा ब्लॉक में किया गया था, जिसे वर्तमान उप संचालक ने गलत ठहराते हुए पुराने स्थान पर ज्वाइन करने का दबाव बनाया। कलेक्टर जनमेजय महोबे ने मामले को गंभीरता से लिया है और महिला अधिकारियों की एक टीम गठित कर जांच कराने के निर्देश दिए हैं। इसके बावजूद महिला अधिकारी ने अकेले ही इस प्रताड़ना के खिलाफ मोर्चा खोलने और दोषियों को बेनकाब करने का संकल्प लिया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor