The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

केसीसी लोन दिलाने के नाम किसानों से लाखों की ठगी

Spread the love

जगदलपुर। बस्तर जिले के सिरिसगुड़ा में किसानों से लाखों रुपए की धोखाधड़ी की शिकायत पर बड़ांजी थाने में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
बस्तर पुलिस के अनुसार कांकेर के नरहरपुर निवासी आरोपी नोमेश कुंजाम ने सिरिसगुड़ा के किसान कोसा मंडावी और नहरु मंडावी को झांसा देकर उनके जरूरी दस्तावेज हासिल किए। बताया जा रहा है कि आरोपी ने खुद को एचडीएफसी बैंक का कर्मचारी बताया और केसीसी लोन दिलाने का वादा किया था।
आरोपी युवक ने 13 लाख रुपए का लोन ले लिया और किसानों के खातों से पैसे निकालने के बाद फरार हो गया। एडिशनल एसपी माहेश्वर नाग ने कहा, आरोपी के खिलाफ बड़ांजी थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor