The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

मतगणना में धांधली की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता: बृजमोहन अग्रवाल

Spread the love

रायपुर। वरिष्ठ भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों पर मतगणना में गड़बड़ी की आशंका जताई है।सोमवार को एक पत्रकार वार्ता के दौरान श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि, भूपेश बघेल सरकार मतगणना में लगे कर्मचारियों और अधिकारियों पर मतगणना में कांग्रेस को फायदा पहुंचाने के लिए दवाब बना रही है। उन्होंने संदेह जताया कि, मतगणना के दौरान धांधली कर निर्दलीय और अन्य प्रताशियों के मतों को कांग्रेस के प्रत्याशियों के खाते में जोड़ा जा सकता है।हालांकि इस प्रकार की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए भाजपा अपने पोलिंग एजेंट्स को तैयार कर रही। उन्हे सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं साथ ही उनको विशेष प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है।बृजमोहन अग्रवाल ने यह भी कहा कि, छत्तीसगढ़ में चारो तरफ भाजपा के पक्ष में माहौल दिखाई दे रहा है यहां के युवाओं, महिलाओं और किसानों ने मोदी की गारंटी पर भरोसा जताया है। जिसके लिए बृजमोहन अग्रवाल ने जनता का आभार जताया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor