The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

प्रेस क्लब कुरूद ने मनाया नेताजी की जयंती, जनप्रतिनिधियों सहित अनेकोंं ने किया प्रतिमा पर माल्यार्पण

Spread the love

”दीपक साहू की रिपोर्ट”

कुरूद। प्रेस क्लब कुरूद द्वारा प्रतिवर्षानुसार आजाद हिंद फौज के संस्थापक सुभाषचंद्र बोस की जयंती उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाया गया। जिसमें जनप्रतिनिधियों सहित सभी वर्ग के लोग व पत्रकार गण शामिल होकर नेताजी को याद कर उनके आदर्शो को आत्मसात करनें की बात कही।
23 जनवरी को सुभाष चन्द्र बोस की 126 वीं जयंती मनानें प्रेस क्लब कुरूद के आमंत्रण पर पहुंचे जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, अधिवक्ता एवं व्यवसायी सुबह 11 बजे तहसील कार्यालय के पास स्थापित नेताजी की भव्य प्रतिमा में पुष्पाजंली अर्पित की। इस दौरान देश की आजादी के लिए किये गए कार्यो को याद कर उनके आदर्श पर चलने की बात कही गई। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष तपन चन्द्राकर, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती तारणी चन्द्राकर, भाजपा नेता निरंजन सिन्हा,नेताप्रतिपक्ष भानू चन्द्राकर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष आशीष शर्मा ,मनोज अग्रवाल,कृष्णकांत साहू,
महेश केला ,विकास चन्द्राकर, मनीष साहू चुम्मन दीवान, भूपेंद्र सिन्हा , किशोर कुर्रे, महिम शुक्ला, भारत भूषण पंचायन, संजू चन्द्राकर, संतोष प्रजापति, प्रेस क्लब के संरक्षक कृपाराम यादव, अध्यक्ष मूलचंद सिन्हा, उपाध्यक्ष चन्दन शर्मा,महासचिव रूपेश साहू,पूर्व अध्यक्ष धनसिंह सेन, अजय केला , गणेश साहू, रवि शर्मा , योगेश साहू ,दीपक साहू, आदि उपस्थित थे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *