The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

UncategorizedMISCNational

पेट्रोल-डीजल और सीएनजी के दामों में हुई बढ़ोतरी

Spread the love

नई दिल्ली/रायपुर। ईंधन की कीमतों में फिर बढ़ोतरी की गई है। पेट्रोल और डीजल के दामों में 3-3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरीनई हुई है, जबकि सीएनजी की कीमत में 2 रुपये प्रति किलोग्राम का इजाफा हुआ है। छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में पिछले दो तीन दिनों से पेट्रोल पम्पो में आपूर्ति के अभाव के कारण बन्द का बोर्ड टांग रखे हैं। राजधानी रायपुर भी इससे अछूता नहीं रहा। जिन पेट्रोल पंपो में पेट्रोल मिल रहे हैं। वहां गाड़ियों की लम्बी लाइन लगी हुई है। लोग पैनिक के चलते जरुरत से ज्यादा ईंधन स्टॉक कर रहे हैं।
इंडियन ऑयल द्वारा जारी नए रेट के मुताबिक अब दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 97.77 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 90.67 रुपये प्रति लीटर हो गई है। सीएनजी के दाम बढ़ने के बाद इसके उपयोगकर्ताओं पर भी अतिरिक्त आर्थिक दबाव बढ़ गया है। इसके बाद पेट्रोल पंप और सीएनजी स्टेशनों पर भीड़ देखने को मिल रही है। कई वाहन चालक बढ़े हुए दामों को लेकर चिंता जता रहे हैं, क्योंकि इससे रोजमर्रा के खर्चों में और इजाफा होने की आशंका है।
पैट्रॉल पंप संचालक के मुताबिक यह पिछले चार वर्षों में पहली बार ईंधन की कीमतों में इतनी बड़ी बढ़ोतरी की गई है। नए रेट के अनुसार दिल्ली में डीजल की कीमत 90.67 रुपये प्रति लीटर और पेट्रोल की कीमत 97.77 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई है। कीमतों में इस बढ़ोतरी को वैश्विक तेल बाजार में उतार-चढ़ाव और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ती कच्चे तेल की कीमतों से जोड़कर देखा जा रहा है। कीमत बढ़ने के बाद राजधानी के पेट्रोल पंपों पर लोगों की भीड़ देखी जा रही है। कई वाहन चालक अनिश्चितता के चलते अतिरिक्त ईंधन भरवाने की कोशिश कर रहे हैं, जिससे कई स्टेशनों पर लाइनें लग गई हैं।

पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने मंगलवार को बताया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल और तेल कंपनियों पर बढ़ता वित्तीय दबाव इस फैसले के मुख्य कारण हैं। उनके अनुसार तेल विपणन कंपनियों को लंबे समय से “अंडर रिकवरी” का सामना करना पड़ रहा है, जिसके चलते उन्हें रोजाना 1,000 करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा है। यह कुल अंडर रिकवरी 1.98 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचने का अनुमान है, जबकि तिमाही घाटा 1 लाख करोड़ रुपये के आसपास बताया जा रहा है।
कच्चे तेल की कीमतें पहले 64–65 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर थीं, जो बढ़कर 115 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गईं। इसका असर ईंधन के आयात और रिटेल कीमतों पर पड़ा है। पेट्रोलियम मंत्री ने यह भी दावा किया कि भारत दुनिया का एकमात्र बड़ा देश है जिसने 2022 के बाद से रिटेल ईंधन कीमतों में कोई बड़ा संशोधन नहीं किया था। ऐसे में अब वैश्विक दबाव और वित्तीय संतुलन बनाए रखने के लिए कीमतों में आंशिक सुधार किया गया है।

अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा बाजार में अस्थिरता देखने को मिली है। रिपोर्ट्स और बाजार विश्लेषकों के अनुसार ईरान और पश्चिमी देशों के बीच बढ़ते तनाव के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य में आपूर्ति को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा हुई हैं। होर्मुज स्ट्रेट दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण तेल परिवहन मार्गों में से एक है, जहां से वैश्विक कच्चे तेल का बड़ा हिस्सा गुजरता है। इस मार्ग में किसी भी तरह की रुकावट या तनाव का असर अंतरराष्ट्रीय तेल कीमतों पर पड़ता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *