Thursday, November 5, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhPolitics

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विश्व नदी दिवस पर जनस्परर्शी सोच का है प्रबल माध्यम-विजय मोटवानी

Spread the love

धमतरी। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात को सुनने के पश्चात नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष नरेंद्र रोहरा ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री के द्वारा अपने कर्तव्य निर्वहन में राष्ट्र व जनता के प्रति समर्पित भावना की अभिव्यक्ति मन की बात के माध्यम से स्पष्ट दिखता है उन्होंने आगे कहा कि नदियों से अपने आप को जोड़कर उसे संरक्षित व संबोधित करते हुए आस्था के साथ साथ पानी के रूप में जीवनदायिनी होने के कारण पूज्य स्थान देने का मन आम जनमानस के जीवन में पानी के महत्व को समझाता है।    
वही युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष विजय मोटवानी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी जन हितकारी  सोच को यथार्थ के धरातल पर उतारने के लिए मन की बात को संवाद का सबसे सशक्त माध्यम बनाया है आगे उन्होंने कहा कि स्वच्छता को जन आंदोलन बनाने के लिए प्रधानमंत्री का संदेश आम जनमानस में कारगर साबित पुनः होगा जिससे समाज स्वच्छता को दिनचर्या में अपनाते हुए देश के आम जनमानस के जीवन उत्थान के लिए एक कड़ी बनेगा।

”वैभव चौधरी की रिपोर्ट”

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor