The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

National

खाद के लिए जान गंवाने वाले किसान के परिवार से प्रियंका गांधी ने की मुलाकात

Spread the love

THEPOPATLAL कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आज ट्रेन के माध्यम से सुबह सात बजे ललितपुर पहुंची। यहां पाली गांव में खाद के लिए जान गंवाने वाले किसान बबलू पाल के परिवार से प्रियंका गांधी वाड्रा ने मुलाकात की। इसके बाद प्रियंका गांधी वाड्रा दूसरे पीड़ितों से भी मुलाकात करेंगी। बता दें कि प्रियंका गांधी वाड्रा ने लखनऊ से ललितपुर की यात्रा उन्होंने साबरमती एक्सप्रेस में एसी क्लास में तय की है। जानकारी के मुताबिक, ललितपुर में अब तक 4 किसानों की मौत हो चुकी है। ये सभी किसान खाद नहीं मिलने की वजह से बेहद परेशान थे। बताया जा रहा है कि दो किसानों की लाइन में लगने के बाद बीमार होने से मौत हुई, जबकि एक किसान ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। एक सप्ताह से किसान रोज आक्रोश जताकर अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *