The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

समाज कल्याण मंत्री श्रीमती भेंड़िया से दिव्यांगजन के प्रतिनिधि मंडल ने की मुलाकात

Spread the love

रायपुर। समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया से आज रायपुर में फॉरेस्ट कॉलोनी स्थित उनके निवास कार्यालय में दिव्यांगजन के प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात कर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। प्रतिनिधि मंडल ने श्रीमती भेंड़िया के समक्ष दिव्यांगजनों के पेंशन, ऋण माफी जैसे कई मांगे रखी। समाज कल्याण मंत्री ने उनकी मांगों पर सद्भावनापूर्वक विचार करते हुए मुख्यमंत्री के समक्ष रखने का आश्वासन दिया है। श्रीमती भेंड़िया ने विभिन्न क्षेत्रों से आए दिव्यांगजन से भी भेंट कर बातचीत की। श्रीमती भेंड़िया ने कहा है कि राज्य सरकार दिव्यांगजन के अधिकारों के संरक्षण और उनके सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। विभिन्न योजनाओं के माध्यम से दिव्यांगजनों को मुख्यधारा में शामिल करने का लगातार प्रयास राज्य सरकार द्वारा किया जा रहा है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *