The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

CrimeNational

होली के दिन जांजगीर व श्योरपुर में दो ना​बालिगों से दुष्कर्म

Spread the love


जांजगीर,श्योरपुर। जांजगीर होली के दिन एक नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म होने की सनसनीखेज खबर सामने आयी है। साथ ही एक नाबालिग लड़की से सामुहिक दुष्कर्म करने की बड़ी घटना को अंजाम दिया गया है। बता दें कि छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले में एक नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म किए जाने की खबर आई है। जिसके बाद मुलमुला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक अभय निराला को गिरफ्तार कर लिया है।
इसी तरह मध्यप्रदेश के श्यो​पुर जिले से भी नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार यह मामला काली तलाई गांव का है। यहां 3 आरोपियों ने मिलकर नाबालिग से दुष्कर्म किया है। यह मामला देहात थाना क्षेत्र का है।

”संजय चौबे”

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor