The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

ना​बालिग से जबरिया विवाह रचाकर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

रायपुर। नाबालिग लड़की से विवाह रचाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। दरअसल लड़की स्कूल गई थी, तभी युवक उसे अगवा कर ले गया और उससे दुष्कर्म किया। उसने छात्रा की जबरदस्ती मांग भर दी और गले में मंगल सूत्र भी पहना दिया। पुलिस ने एक सप्ताह बाद आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मामला सिरगिट्‌टी थाना क्षेत्र का है।जानकारी के अनुसार सिरगिट्‌टी थाना क्षेत्र की 16 वर्षीय छात्रा 8वीं कक्षा में पढ़ती है। 29 दिसंबर को वह स्कूल जाने के लिए निकली थी। इसके बाद घर वापस नहीं आई। इससे परेशान परिजनों ने उसकी तलाश की लेकिन वह नहीं मिली। परिजनों ने रिश्तेदार व उसकी सहेलियों से भी जानकारी जुटाई, तब भी कुछ पता नहीं चला। शाम को परिजनों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी।पुलिस ने अपहरण की आशंका से अपराध दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी। बुधवार को लड़की अपने घर लौट गई और परिजनों को आप बीती बताई। तब परिजन उसे लेकर थाना पहुंचे। लड़की का बयान दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी विशाल यादव 21 वर्ष की तलाश कर उसे तोरवा क्षेत्र के देवरी खुर्द स्थित अपने मकान से पकड़ा। उसके खिलाफ अपहरण व दुष्कर्म का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *