The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

बालोद पुलिस की त्वरित कार्यवाही अमित बघेल गिरफ्तार जैन साधुओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का मामला

Spread the love

“उदय मिश्रा की रिपोर्ट”

राजनांदगांव/बालोद। बालोद जिले की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रज्ञा मेश्राम ने दूरभाष पर बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर त्वरित कार्यवाही करते हुए विगत दिनों जैन साधु संतों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाले छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के अमित बघेल को अम्बिकापुर से गिरफ्तार कर लिया गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रज्ञा मेश्राम ने बताया कि जैन समाज द्वारा पूरे प्रदेश में इस मामले को लेकर ज्ञापन सौंपा गया था। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम का गठन कर पतासाजी की जा रही थी सूचना पर अम्बिकापुर से उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। जैन समाज ने इस कार्यवाही के लिए पुलिस को धन्यवाद ज्ञापित किया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *