The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

गांजा बेचने ग्राहक का इंतजार करते युवक पकड़ाया,1450 ग्राम गांजा जब्त

Spread the love


रायपुर । राजधानी रायपुर में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके पास से 1450 ग्राम गांजा जब्त की है।
मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार को कबीरनगर थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सोनडोंगरी पुलिया पास मेन रोड गांजा बेचने के फिराक में खड़ा ग्राहक के इंतजार करने की सूचना पर मौके पर पहुंच एक व्यक्ति को घेराबंदी कर हिरासत में लिया। पुछताछ पर आरोपी ने अपना नाम बाल कृष्ण सिन्हा ऊर्फ बिल्लू पिता स्व. राम सुमेर सिन्हा उम्र 27 वर्ष निवासी कबीर नगर अटल आवास बताया। आरोपी के कब्जे से एक बैग में रखा 1450 ग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत 7500 रुपये को बतायी गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस की धारा 20 बी के तहत कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *