The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

रेलवे लाइन निर्माण में लगे मजदूर की कार्य के दौरान सड़क हादसे में मौत, बाकी साथी मजदूर नाराज किया काम बंद,मजदूर के परिवार को मुआवजा की मांग

Spread the love

कांकेर । रावघाट प्रोजेक्ट के तहत रेलवे लाइन निर्माण में लगे मजदूर की कार्य के दौरान सड़क हादसे में मौत हो गई। मामले में वाहन चालक के खिलाफ एफआईआर तो दर्ज की गई लेकिन मजदूर के परिवार को मात्र 10 हजार रुपए की सहायता दी गई है। अलग से कोई मुआवजा भी नहीं दिया गया है। इससे मृतक के बाकी मजदूर साथी नाराज हो गए और काम बंद कर दिया। इलाके के मजदूर व ग्रामीणों ने साफ कह दिया जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होगी कार्य शुरू नहीं किया जाएगा। इसके बाद से कंपनी के कर्मचारी जनरल मैनेजर के आने का इंतजार कर रहे हैं। उन्हें शनिवार 18 दिसंबर को मैनेजर के आने की जानकारी दी गई थी लेकिन मैनेजर इस दिन नहीं पहुंचे। मजदूर मामले का हल निकालने दिनभर इंतजार करते रहे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *