The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

NationalChhattisgarh

तेजी से बढ़ रहा ​ओमिक्रॉन संक्रमितों का आंकड़ा 5 दिन में ही 100 से 200 के पार पहुंचा

Spread the love

THEPOPATLAL कोरोना का नया ओमिक्रॉन वैरिएंट अब चिंता बढ़ाने लगा है। भारत में ओमिक्रॉन संक्रमितों का आंकड़ा 5 दिन में ही 100 से 200 के पार पहुंच गया। फिलहाल देश में ओमिक्रॉन के करीब 230 मामले सामने आ चुके हैं और 15 राज्यों में ये पहुंच गया है। अच्छी बात ये है कि जितनी तेजी से मरीज मिल रहे हैं, उतनी ही तेजी से मरीज ठीक भी हो रहे हैं। केंद्र सरकार ने भी इस बात को लेकर आगाह किया है कि ओमिक्रॉन डेल्टा वैरिएंट की तुलना में ज्यादा संक्रामक है। देश में 2 दिसंबर को ओमिक्रॉन का पहला केस आया था। उस दिन कर्नाटक के बेंगलुरु में दो लोग संक्रमित मिले थे। तब से अब तक इसके मामले 110 गुना बढ़ गए हैं। दिल्ली और महाराष्ट्र में तो हालात खराब होते जा रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, महाराष्ट्र में 65 और दिल्ली में 57 मरीज मिल चुके हैं।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor