The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

आंगनबाड़ी के रिक्त पदों पर भर्ती: प्राप्त आवेदनों पर दावा आपत्ति 18 अप्रैल तक आमंत्रित

Spread the love

“बीएन यादव की रिपोर्ट”

कोरबा। एकीकृत बाल विकास परियोजना चोटिया के अंतर्गत आंगनबाड़ी के विभिन्न रिक्त पदों में भर्ती के लिए प्राप्त आवेदनों पर दावा आपत्ति 18 अप्रैल 2022 तक आमंत्रित की गई है। परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना चोटिया ने बताया कि परियोजना अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं मिनी कार्यकर्ता के कुल 37 रिक्त पदो पर भर्ती के लिए आवेदन मंगाया गया था। मुल्यांकन समिति द्वारा प्राविधिक मुल्यांकन का परीक्षण पश्चात अनंतिम योग्यता सूची का प्रकाशन कर दिया गया है । प्राप्त आवेदनों पर दावा आपत्ति मंगाया गया है। रिक्त पदों के लिए मंगाए गए आवेदनों पर दावा आपत्ति परियोजना कार्यालय चोटिया में  कार्यालयीन समय में स्वीकार की जायेगी। समयावधि के उपरांत किसी भी दावा- आपत्ति स्वीकार नही की जायेगी। परियोजना कार्यालय चोटिया के अतिरिक्त अन्य किसी कार्यालय में प्रस्तुत की जाने वाली दावा – आपत्तियों पर भी कोई विचार नही किया जा जायेगा।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor