The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

बोरवेल में गिरे बच्चे को निकालने चल रहा है रेस्क्यू आपरेशन,शुक्रवार से 60 फीट गड्ढे में फंसा है मासूम

Spread the love

जांजगीर चांपा/रायपुर। जांजगीर चांपा के पिहरीद गांव के बोरवेल में गिरे 10 साल का राहुल को करीब 65 घंटे से ज्यादा हो चुके हैं। राहूल शुक्रवार से ही 60 फीट से भी नीचे गड्‌ढे में फंसा हुआ है। जिसके बाद उसे निकालने की कोशिश की जा रही है। रविवार शाम तक रोबोटिक्स तरीका फेल हो जाने के बाद रात में टनल के सहारे बाहर निकालने का प्लान बनाया गया है। टनल की राह में एक बड़ी चट्टान आ गई है। ज्यादा बड़ी मशीन का उपयोग यहां करने से आसपास कम्पन की संभावना बढ़ जाएगी। इसलिए सूझबूझ और एक्सपर्ट के बीच चर्चा करके ही फैसला लिया जा रहा है। रात के वक्त राहुल सो गया था। मूवमेंट नहीं होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन बंद करना पड़ा। इस बीच सुबह करीब 5 बजे जब मूवमेंट हुआ तो उसे पीने के लिए फ्रूटी और खाने के लिए केले दिए गए।राहुल तक पहुंचने के लिए टनल बनाने का काम हो रहा है। बीच-बीच में चट्‌टान बाधा बन रही है। इसे देखते हुए बिलासपुर से मशीन मंगवाई गई है। हालांकि राहुल की सुरक्षा और मिट्‌टी धसकने के डर को देखते हुए काम की स्पीड कम है। वहीं प्रशासन का कहना है कि अभी भी राहुल को बाहर निकालने में और कुछ घंटों का समय लगेगा।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *