The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

कार्य विस्तार योजना के तहत समीक्षा पत्र भरकर दिया गया

Spread the love

जगदलपुर। आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय शक्ति केंद्र में बूथ क्रमांक 111 में बूथ कमेटी की बैठक के पश्चात विस्तारक राजेश चंद्र दास जी के द्वारा समीक्षा पत्र की जांच उपरांत उसमें दी गई जानकारी को सही पाया गया और उसके पश्चात कार्य विस्तार योजना के साइबर प्रभारी आनंद झा को बुलाकर उन्हें समीक्षा पत्र को उन्हें सौंपा गया इस अवसर पर नगर मंडल अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने कहा की संगठन के कार्य में पार्टी के पूरे कार्यकर्ता आगामी 2023 के चुनाव को देखते हुए प्रण प्राण से लगे हुए हैं ।विस्तारको ने अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए हर बूथ की बैठक लेकर जिस तरह से बूथ कमेटी पन्ना प्रमुख और पेज समिति का निर्माण करवा कर उसे सत्यापन कर रहे हैं आने वाले समय में यही पन्ना प्रमुख पेज समिति के सदस्य भारतीय जनता पार्टी की रीढ़ बनेंगे इस कार्यक्रम के दौरान बूथ अध्यक्ष बृजेश शर्मा ने यह बताया कि विगत 10 दिनों से बूथ में लगातार बैठकों का दौर जारी रहा और बूथ क्रमांक 111 में प्रत्येक परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर बूथ कमेटी की संरचना की गई इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से शक्ति केंद्र प्रभारी शशि नाथ पाठक बूथ पालक चंद्रशेखर साव बूथ सचिव मनीष निषाद युवा प्रभारी निलेश गुप्ता रोशन झा बंटू पांडे गौरव सेठिया नरेंद्र यादव एवं वार्ड वासी उपस्थित थे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *