The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

National

रूस समर्थित अलगावादियों ने पूर्वी यूक्रेन के कई इलाकों में की गोलाबारी,एक सैनिक की मौत,6 घायल

Spread the love

THEPOPATLALरूस समर्थित अलगावादियों ने पिछले 24 घंटे में पूर्वी यूक्रेन के कई इलाकों में गोलाबारी की। इसमें एक यूक्रेनी सैनिक की मौत हो गई और 6 घायल हो गए। रूस ने यूक्रेन के लुहांस्क और डोनेट्स्क को आजाद देश घोषित किया है। यहां के कुछ हिस्से में विद्रोहियों का कब्जा है। एक दिन पहले यहां रूसी सेना को भेजा जा रहा है। इसके बाद इस इलाके में झड़पें तेज हो गई हैं। यूक्रेनी सेना ने कहा कि अलगाववादियों ने गोलियां चलाईं और रॉकेट दागे। पिछले 24 घंटों में गोलाबारी की 96 घटनाएं दर्ज की गई हैं। इससे पहले पूर्वी यूक्रेन में रूस समर्थित अलगाववादियों ने एक कार को निशाना बनाया था। एक गैस पाइप लाइन को भी विस्फोट कर उड़ा दिया था।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *