The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

साहू समाज ने धूमधाम से मनाई भक्त मां कर्मा जयंती,निकाली भव्य कलश यात्रा

Spread the love
“दीपक साहू की रिपोर्ट”

धमतरी। जिले के विकासखंड कुरूद अंतर्गत ग्राम बगदेही में साहू समाज की आराध्य देवी भक्त माता कर्मा की 1006 वीं जयंती हर्षोल्लास से मनाया गया। इस मौके पर सर्वप्रथम बाजार चौक स्थित साहू समाज भवन में सभी स्वाजातीय जन एकत्र होकर सबसे पहले भक्त मां कर्मा और जगन्नाथ स्वामी की आरती की गई। तत्पश्चात कलश यात्रा निकाला गया। जिसमें महिलाएं, बच्चे बुजुर्गों सहित समस्त स्वजातीय जन बाजे-गाजे के साथ गांव के गलियों का भ्रमण किया गया। इस जुलूस का घर-घर स्वागत किया गया। मंची कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत सम्मान किया गया। जिसके बाद भक्त मां कर्मा और भगवान जगन्नाथ को भोग अर्पित किया गया। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा मां कर्मा की जीवनी पर प्रकाश डाला गया। जिसके बाद सभी को प्रसाद वितरण किया गया। वही रात्रि मे माउलीभाटा (उड़ीसा) का छत्तीसगढ़ी नाचा पार्टी कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में समस्त पदाधिकारीगण एवं समस्त साहू समाज के लोग जुटे रहे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *