The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

साय ने पूछा : क्या सोनिया गांधी के इशारे पर भूपेश बघेल धर्मांतरण के एजेंट बनकर काम कर रहे हैं

Spread the love

रायपुर । भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा है कि प्रदेश सरकार छत्तीसगढ़ में लोगों को धर्मांतरण करने और कराने के लिए लोगों को और इस कुचक्र में संलिप्त संस्थाओं को दुष्प्रेरित कर रही है। धर्म चुनने को व्यक्ति का निजी और संवैधानिक अधिकार बताकर कांग्रेस नेता और भुपेश सरकार क्या कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के इशारे पर प्रदेश में धर्मांतरण को राजनीतिक संरक्षण दे रही है? साय ने सवाल किया कि चूँकि कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी ईसाई हैं तो क्या पूरे छत्तीसगगढ़ को धर्मांतरित करके ईसाईगढ़ में तब्दील कर दिया जाएगा? साय ने कहा कि प्रदेश में लगातार बढ़ रहे मतांतरण से यह आशंका घनीभूत हो रही है कि प्रदेश सरकार धर्मांतरण को संरक्षण देकर कांग्रेस का वोट बैंक बनाने के किसी टूलकिटिया एजेंडे पर काम कर रही है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor