The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Uncategorized

सीआरपीएफ की 88 वीं वर्षगांठ पर सैनिक सम्मेलन का आयोजन

Spread the love

सुकमा। सीआरपीएफ. 212 बटालियन के प्रांगण में सोमवार को सीआरपीएफ की 88 वीं वर्षगांठ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरूवात बटालियन अधिकारियों एवं जवानो द्वारा शहीदों को श्रद्धांजली देकर की गई तत्पश्चात् क्वार्टर गार्ड में शमीमुद्दीन शेख, द्वितिय कमान अधिकारी, कमाण्डेन्ट (एओडी) द्वारा सलामी ली गई एवं सीआरपीएफ के उपलब्धियों के बारे में बताया गया और इस अवसर पर विशेष सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया गया।
जिसमें सीआरपीएफ द्वारा मिलने वाली कल्याणकारी योजनाओ के संबंध में सभी को अवगत कराया तथा सभी को मिठाई वितरण किया। इसके उपरांत खेलकूद, संध्या समय पर रंगारंग कार्यक्रम तथा रात्रि मे खाने का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन शमीमुद्दीन शेख कमाण्डेन्ट (एओडी) के दिशा-निर्देशन में कराया गया और इस अवसर पर दिनेश कुमार, द्वितीय कमान अधिकारी (परिचालन), गौरव शर्मा, उप कमाण्डेन्ट, राकेश लामा, सहायक कमाण्डेन्ट, सभी अधिनस्थ अधिकारी एवं जवान एकत्रित हुए।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *