The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhPolitics

संविधान हत्या दिवस पर CM साय का कांग्रेस पर वार, आपातकाल को बताया लोकतंत्र का काला अध्याय

Spread the love

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने संविधान हत्या दिवस के मौके पर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आपातकाल को भारतीय लोकतंत्र का काला अध्याय बताया। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर 25 जून 1975 को लोकतंत्र के इतिहास का काला दिवस करार दिया। मुख्यमंत्री ने तत्कालीन इंदिरा गांधी सरकार पर सत्ता के अहंकार में संविधान की भावना को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भारत में आपातकाल के दौरान MISA के तहत हजारों लोकतंत्र सेनानियों और पत्रकारों को जेल भेजा गया। सीएम साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 25 जून को संविधान हत्या दिवस घोषित किए जाने के फैसले का स्वागत करते हुए लोगों से संविधान और लोकतंत्र की रक्षा का संकल्प लेने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *