The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

संजय कुमार साहू बने प्रदेश साहू संघ अधिकारी/कर्मचारी प्रकोष्ठ के सह सचिव

Spread the love

कवर्धा। साहू समाज के प्रति वचनबद्धता, कर्मठता एवम जागरुकता को देखते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ अधिकारी/कर्मचारी प्रकोष्ठ द्वारा संजय कुमार साहू को प्रदेश सह -सचिव के पद पर नियुक्त किये है। प्रदेश सह-सचिव के पद पर नियुक्त होने पर साहू ने प्रदेश अधिकारी/कर्मचारी प्रकोष्ठ संघ के अध्यक्ष अर्जुन हिरवानी, संयोजक यशवंत साहू, सचिव छोटेलाल साहू और समस्त पदाधिकारीयो का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है उसे सभी पदाधिकारियों के सहयोग से अपनी पूर्ण ऊर्जा के साथ निभाने का प्रयाश करेंगे। बता दे कि संजय कुमार साहू शिक्षक के पद पर शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला गगरिया-खम्हरिया, विकासखंड स.लोहारा,जिला कबीरधाम में पदस्थ है।साहू जी के सह सचिव बनने पर संघ के पदाधिकारियों और राजेश ,विश्वदीप, खेदू , राजू ,नारायण लाल साहू,चोवा राम ,लोकेश साहू,भूपेंद्र, मारकंडे साहू, हरि साहू,कविता साहू उर्वशी साहू, रमा साहू,निशा साहू,पुनित ,यशवंत, आशीष, प्रवीण,आशु ,अभिषेक, मुकेश, चंद्रकुमार, मोतीलाल,छबिलेश्वर ,स्वारथ, तरुण आदि ने हर्ष व्यक्त किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।प्रदेश साहू संघ के पदाधिकारी तिलक साहू ने भी संजय साहू जो को अपनी शुभकामनाएं संदेश भेजा है।

“दीपक ठाकुर की रिपोर्ट”

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *