The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज रायगढ़ जिला के अध्यक्ष बने सरदार प्रीतपाल सिंह टुटेजा

Spread the love

रायगढ़। छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज के प्रदेश अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह सिंघोत्रा ने रायगढ़ जिले के प्रख्यात समाजसेवी सरदार प्रीतपाल सिंह टुटेजा को छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज रायगढ़ जिला इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया है। नई जिम्मेदारी मिलने के उपरांत सरदार प्रीतपाल सिंह टुटेजा सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों का संचालन करेंगे तथा अन्य पदाधिकारियों की नियुक्तियां प्रदेश कार्यालय की सहमति से करेंगे।

उल्लेखनीय है कि सरदार प्रीतपाल सिंह टुटेजा रायगढ़ गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सक्रिय सदस्य एवं श्री गुरु नानक हाई स्कूल के प्रेसिडेंट, रोटरी क्लब ऑफ रायगढ स्टील सिटी के सक्रिय सदस्य एवं पूर्व अध्यक्ष तथा फ्रैंड्स कालोनी के भी अध्यक्ष हैं। उनके व्यापक अनुभव और समाजसेवा के प्रति समर्पण का लाभ अब छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज को भी मिलेगा। प्रदेश अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह सिंघोत्रा ने विश्वास व्यक्त किया है कि उनके नेतृत्व में रायगढ़ जिले में समाज की गतिविधियां और अधिक सशक्त एवं गतिशील होंगी।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor