The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

निगम क्षेत्र में युवक की हत्या,आरोपी फरार,तलाश में जुटी पुलिस

Spread the love
“उदय मिश्रा की रिपोर्ट”

राजनांदगांव । शहर के वार्ड नंबर 1 बाबू टोला क्षेत्र में देर रात कुछ युवकों ने मिलकर एक युवक की हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गए। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है ।दरसल शहर के चिखली पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड नंबर 1 बाबू टोला क्षेत्र में देर रात कुछ युवकों ने मिलकर एक युवक की हत्या कर दी। मृतक विजय खरे बाबू टोला क्षेत्र का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि देर रात उसका विवाद तीन युवकों के साथ हुआ था। इसके बाद आरोपियों ने मिलकर उसके चेहरे पर वार करते हुए उसे मौत के घाट उतार दिया और उसका शव उसके घर के पीछे फेंक दिया। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। इस मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश बढ़ई ने कहा कि इस मामले में कुछ संदेहियों के बारे में पता चला है। जिनकी तलाश की जा रही है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *