The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

बहू-बेटे में झगड़ा होता देख शांत कराने गये पिता की बेटे ने कर दी हत्या

Spread the love

रायपुर/दंतेवाड़ा। घरेलू विवाद में पत्नी के साथ मारपीट कर रहे बेटे को रोकने पर बेटे ने बेरहमी से पीटकर हत्या कर दिया। घटना के बाद आरोपी बेटा मौके से फरार हो गया है। इसकी सूचना मिलते ही कुआकोंडा थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।
जानकारी के मुताबिक कुआकोंडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत गढ़मिरी मुंडापारा में रामू कोर्राम अपनी पत्नी की विवाद होने पिटाई कर रहा था। यह देखकर उसका पिता सुखराम कोर्राम बेटे की मार से बहू बचाने की कोशिश करने लगा,इस पर बेटा कोर्राम गुस्से में आकर अपने पिता से ही मारपीट करने लगा। मारपीट के दौरान पिता सुखराम के गुप्तांग में गहरी चोट लग गई और मौके पर ही सुखराम की मौत हो गई। पड़ोसी और गांव वालों को घटना की जानकारी मिलने पर उन्होंने आरोपी बेटे के खिलाफ कुआकोंडा थाने में एफआईआर दर्ज करवा दी है। घटना के बाद से आरोपी बेटा फरार है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *