The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और एल्डरमैन के नाती को अगवा कर लूट,मामला दर्ज

Spread the love

भिलाई । कुम्हारी में 12 नवंबर की देर रात कांग्रेस नेता के नाती के अपहरण की कोशिश की गई। किडनैपर्स ने कांग्रेस नेता के नाती को पकड़ने के बाद मोबाइल, पैसे व साइकिल लूटकर कुम्हारी टोल प्लाजा के पास छोड़कर भाग गए। मामले में कांग्रेसियों ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार, घटना 12 नवंबर की रात तकरीबन 8 बजे विद्याज्योति स्कूल के पास की है। कुम्हारी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और एल्डरमैन पवन अग्रवाल के नाती सौम्या अग्रवाल 16 वर्ष का अपहरण करने के बाद टोल प्लाजा के पास छोड़कर अपहरणकर्ता फरार हो गए। बच्चे ने मौके से गाड़ी वाले से मोबाइल मांगकर परिजनों को सूचना दी। घटना के बारे में सौम्या ने बताया कि वह रात 8 बजे टयूशन से लौट रहा था। तभी विद्याज्योति स्कूल के पास एक सफेद रंग की टाटा मैजिक गाड़ी रुकी। जिसमें से कपड़े से चेहरे ढक रहे तीन लोग उतरे। उनमें से एक ने उसके चेहरे पर स्प्रे मार दिया, और उसे साइकिल सहित उठाकर टाटा मैजिक में डालकर टोल प्लाजा की ओर आगे बढ़ गए। लेकिन टोल प्लाजा के पास उसे उतारकर फरार हो गए।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor