The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

नशे में चूर दो युवकों ने पुलिसकर्मियों से की गाली गलौच और मारपीट,सलाखों के पीछे पहुंचा आरोपी

Spread the love

बैकुण्ठपुर। तेज रफ़्तार तरीक़े से बाईक दौड़ाने से पुलिस द्वारा मना करना और पकड़ने की क़वायद करना दो मतवारों को इस कदर नागवार गुजरा कि उन्होंने पुलिसकर्मियों से ही अभद्रता कर दी। नतीजतन दोनों मतवारों को जेल पहुँचा दिया गया है। ज़िले के डोमनहिल में नशे की हालत में बीच बाज़ार फटफटी दौड़ाते देख चौकी के दो कर्मचारियों ने रोका, जिसके बाद फूल टून्नी में मोटरसाइकिल को बीच सड़क खड़ी कर चौकी के कर्मचारियों से ही दोनों मतवार भिड़ गए।आरोप है कि दोनों युवक शराब के नशे में थे और पुलिसकर्मियों से अभद्र व्यवहार गाली गलौच और मारपीट करने लगे। दोनों मतवारों को क़ाबू करने में अन्य पुलिसकर्मियों को भी चोटें आईं। दोनों ही युवकों जिनमें एक का नाम राकेश चौहान और दूसरे का नाम विशाल सिंह है उनके विरुद्ध धारा 294,506,323,427,186,332,353 और 34 के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें जेल दाखिल कर दिया गया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *