The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

CrimeChhattisgarhMISC

भवंतरा में चार लोगों की संदिग्ध मौत से सनसनी

Spread the love

ग्राम भवंतरा में बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात चार लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना का खुलासा सुबह उस समय हुआ जब निर्माणाधीन मकान पर पहुंचे एक मिस्त्री ने चारों को खाट पर बेसुध हालत में पड़ा देखा, जिसके बाद गांव में हड़कंप मच गया। मृतकों की पहचान मेदनी प्रसाद कश्यप, पीताम्बर कश्यप, शांति बाई और कुमारी मोगरा के रूप में हुई है, जो उसी निर्माणाधीन मकान में काम कर रहे थे और वहीं अस्थायी रूप से रह रहे थे। सूचना मिलने पर सरपंच राजाराम कश्यप ने पुलिस को जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। इस मामले में पुलिस ने एक संदेही को हिरासत में लिया है, जो मृतकों का रिश्तेदार बताया जा रहा है और उससे पूछताछ जारी है। फिलहाल चारों की मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है, जबकि पूरे गांव में इस घटना को लेकर दहशत और मातम का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *