The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

शर्मनाक- शाला प्रवेश उत्सव, मुख्यमंत्री के साथ सभी कर रहे थे राज्यगीत का सम्मान, जिला शिक्षा अधिकारी मार रहे थे गप्पे

Spread the love

“दीपक ठाकुर की रिपोर्ट”

कवर्धा। पूरे प्रदेश में धूमधाम से भव्य शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। नगर के आत्मानंद इंग्लिस मीडियम स्कूल में शाला प्रवेश उत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा था। प्रदेश के मुख्यमंत्री वर्चुअल माध्यम से शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए। लेकिन कवर्धा में शाला प्रवेश उत्सव को लेकर शिक्षा विभाग ने कोई तैयारी नही की गई। शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम शुरू होने के पहले प्रदेश के राज्यगीत हुआ। जिसके सम्मान में प्रदेश के मुख्यमंत्री सहित जिले के कलेक्टर से लेकर आला अधिकारी खड़े होकर सम्मान दिया लेकिन जिन्हों ने कार्यक्रम आयोजित किया था वही जिला शिक्षा अधिकारी राकेश पांडे, राजकीय गीत के दौरान कार्यक्रम स्थल के सामने खड़े होकर गप्पे लड़ा रहे थे। उन्होंने ने राजकीय गीत को भी मजाक बना दिया। माना जा सकता है कि उनके लिए राज्यकीट गीत कोई मायने नही रखता।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor