The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISCWorship

एक दिवसीय प्रवास पर शंकराचार्य स्वामिश्री: अविमुक्तेश्वरानंद: महाराज का कवर्धा आगमन

Spread the love

“दीपक ठाकुर की रिपोर्ट”


कवर्धा। ‘परमाराध्य’ परमधर्माधिस उत्तराम्नाय ज्योतिषपीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामिश्री: अविमुक्तेश्वरानंद: सरस्वती ‘1008’ महाराज एक दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर आ रहें हैं। शंकराचार्य जी का आगमन लंबे समय के पश्चात होने के कारण श्रद्धालु और भी ज्यादा उत्साहित हैं। शंकरचार्य जी के स्वागत के लिए भव्य तैयारियां की गई हैं।

बता दे कि शंकराचार्य जी महाराज 12 फरवरी को नियमित विमान से रायपुर विमानतल पहुंचेंगे, जहां उनका स्वागत किया जाएगा। इसके पश्चात शंकराचार्य जी सड़क मार्ग से कवर्धा के लिए प्रस्थान करेंगे। इस दौरान शंकराचार्य जी विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

मीडिया प्रभारी अशोक साहू ने दी जानकारी
शंकराचार्य जी के मीडिया प्रभारी अशोक साहू ने बताया कि शंकराचार्य महाराज जी का एक दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान रायपुर एयरपोर्ट से श्री शंकराचार्य आश्रम बोरियाकला प्रस्थान कर अल्प विश्राम कर बेमेतरा जिला के ग्राम परपोड़ा प्रस्थान करेंगे, जहां श्रीमद्भागवत समारोह में धर्मसभा के माध्यम से आशिवर्चन देंगे।
इसके पश्चात कबीरधाम जिला ग्राम बिपतरा के लिए प्रस्थान करेंगे, जहां आयोजित श्री रुद्रमाहयज्ञ में शामिल होकर धर्मसभा के माध्यम से आशीर्वचन देंगे। ततपश्चात ग्राम लघान प्रस्थान करेंगे, जहां पंडित बिंदु प्रसाद के निज निवास पर रात्रि विश्राम की व्यवस्था की गई हैं।
13 फरवरी को परमहँसी गंगा आश्रम नरसिंहपुर के लिए प्रस्थान
13 फरवरी प्रातः दर्शन पूजन पश्चात मध्यान पुनः ग्राम बिपतरा में श्रीरूद्रमाहायज्ञ में शामिल होकर आशीर्वचन देंगे। इसके पश्चात मध्यान में परमहंसी गंगा आश्रम झोतेश्वर जिला नरसिंहपुर मध्यप्रदेश हेतु प्रस्थान करेंगे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor