The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Uncategorized

शिवनाथ नदी उफान पर, तीन दिनों की बारिश से बाढ़ का खतरा

Spread the love

राजनांदगांव। पिछले तीन दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश के कारण जिले के नदी-नाले उफान पर हैं। राजनांदगांव की जीवनदायिनी शिवनाथ नदी भी अपने चरम पर है। मोहारा स्थित शिवनाथ नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। इसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। जिला प्रशासन ने बढ़ते जलस्तर को लेकर अलर्ट जारी किया है। लोगों से नदी और नालों के किनारे नहीं जाने की अपील की गई है।
पिछले तीन दिनों से हो रही बारिश के कारण राजनांदगांव जिले की नदियां -नाले उफान पर हैं। वनांचल क्षेत्र में भी लगातार बारिश हो रही है। इससे कई बड़े नाले और नदियां अपने पूरे सबाब पर है। शिवनाथ नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने के कारण नदी किनारे बसे गांवों के लोगों को विशेष रूप से सतर्क रहने को कहा गया है। प्रशासन ने किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।
जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे नदी और नालों के किनारे न जाएं। विशेष रूप से उन लोगों से जो नदी के उफान को देखने पहुंच रहे हैं। उनसे सेल्फी लेने के लिए नदी किनारे न जाने का आग्रह किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *