The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

सिंहदेव पहुंचे यशोदा वर्मा के प्रचार में,जालबांधा सहित अन्य जगहों पर ली सभा

Spread the love

“उदय मिश्रा की रिपोर्ट”

राजनांदगांव/खैरागढ़। खैरागढ़ उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती यशोदा वर्मा के लिए प्रचार करने जालबांधा पहुंचे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव मंच छोड़कर आमजनों के बीच मंच के नीचे बैठे, अपनी सरलता के लिए विख्यात टी.एस. सिंहदेव ने आज आमजनों के बीच बैठकर एक बार फिर अपनी सादगी का परिचय दिया है। और कहा कि मुख्यमंत्री ने जो वादा किया है वह पूरा होगा और खैरागढ का चुनाव कांग्रेस अच्छे बहुमत से जीतेगी ,टी.एस. सिंहदेव के साथ प्रदेश युवक कांग्रेस अध्यक्ष पूर्णचन्द्र कोको पाढ़ी,पूर्व महापौर नरेश डाकलिया, जिला कांग्रेस अध्यक्ष पदम कोठारी आदि बड़ी संख्या में नेता गण व आम जनता उपस्थित थी।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *