The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

CrimehealthMadhya Pradesh

गर्भ परीक्षण पर सोनोग्राफी सेंटर का पंजीयन रद्द

Spread the love


जबलपुर। मदनमहल क्षेत्र में स्थित सोनोग्राफी एवं एक्स-रे सेंटर का पंजीयन स्वास्थ्य विभाग ने स्थायी रूप से रद्द कर दिया है। यह कार्रवाई गर्भ में बच्चे के लिंग परीक्षण की गोपनीय शिकायतों के बाद की गई। 30 अक्टूबर को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के निर्देश पर जांच टीम ने सेंटर पर छापा मारा था, जिसमें PCPNDT एक्ट के कई उल्लंघन पाए गए। फॉर्म-एफ का मेंटेनेंस नहीं था, अल्ट्रासाउंड मशीन का रिकॉर्ड गायब था और कई संदिग्ध केस सामने आए थे। मौके पर सेंटर को सील कर दिया गया और संचालक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। जिला स्तरीय जांच समिति ने सभी दस्तावेजों और साक्ष्यों की समीक्षा के बाद पंजीयन रद्द करने की अनुशंसा की। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय मिश्रा ने कहा कि लिंग परीक्षण एक गंभीर अपराध है और PCPNDT एक्ट का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor