The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

StateMadhya PradeshMISC

आरटीओ कार्यालय होटल से हो रहा संचालित

Spread the love


शहडोल। क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय पर गंभीर आरोप लगे हैं कि सरकारी कामकाज अब शहर के होटल अमन से संचालित किया जा रहा है। शिकायतकर्ता विनय सिंह ने कमिश्नर और परिवहन विभाग को पत्र भेजकर बताया कि RTO ने उच्च न्यायालय जबलपुर और परिवहन सचिव भोपाल के आदेशों की अवहेलना करते हुए लगातार अस्थायी अनुज्ञा पत्र जारी किए। आरोप है कि वाहन मालिकों से मोटी रकम लेकर अनुज्ञा पत्र स्वीकृत किए जा रहे हैं और फाइलों की प्रोसेसिंग होटल से हो रही है। शिकायतकर्ता ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर इस अवैध प्रथा पर रोक लगाने और जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor