The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई,एक की मौत एक घायल

Spread the love

रायपुर । रायपुर जिले के खरोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खौना में रविवार की रात 8 बजे के करीब बाइक से जा रहे दो युवक अनियंत्रित होकर सड़क किराने पेड़ से टकरा गए। जिससे एक की मौत हो गई तथा पीछे बैठा युवक गंभीर रुप से घायल हो गया जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम छपोरा रायपुर निवासी रुस्तंम टण्डन ने खरोरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि प्रार्थी के गांव का रवि कुमार सोनवानी , आशीष धुव व चदंन कुर्रे सभी दो मोटर सायकल मे छपोरा से खौना जयती पोग्राम देखने 26 दिसंबर रविवार को करीबन 19.30 बजे रात्री निकले थे मोटर सायकल क्रमाक सीजी 04 एमआर 4418 को रवि सोनवानी चला रहा था व पिछे आशीष धुव बैठा था तथा मोटर एक अन्य मोटरसाइकिल में प्रार्थी व के साथ चंदन कुर्रे बैठा था कि रात करीबन 21.30 बजे सारागांव निलजा मोड के पास रवि की मोटर सायकल तेज रफतार होने के कारण अनियत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। जिससे रवि सोनवानी तथा आशीष धुव को गंभीर चोट लगने से दोनों बेहोश हो गए। 108 एम्बुलेस के माधयम से सीएचसी अस्पताल खरोरा में भर्ती कराने पर डाक्टरों ने चेक किया तो रवि की मृत्यु हो जाना बताया वहीं आशीष को एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है जहां उसका इलाज जारी है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने मर्ग कायम कर धारा 279,304 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *