Tuesday, November 17, 2026

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

जयंती कार्यक्रम के दौरान तीन युवकों ने मिलकर एक व्यक्ति को मारा चाकू,थाने में मामला दर्ज

Spread the love

रायपुर । रायपुर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चीचा में जयंती कार्यक्रम के दौरान एक व्यक्ति को चाकू मारकर तीन लोगों ने घायल कर दिया। मामले की रिपोर्ट मंदिर हसौद थाने में दर्ज कराई गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम चीचा रायपुर निवासी सागर डहरिया 20 वर्ष ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि रविवार 26 दिसंबर को रात 8 बजे के करीब ग्राम चीचा में जयंती कार्यक्रम के दौरान प्रार्थी के चाचा के लड़के साथ झगड़ा होने की जानकारी मिलने पर वह छुड़ाने पहुंचा, इस दौरान लोकू गोंड, छबि यादव, सुरेन्द्र यादव ने प्रार्थी के साथ मारपीट शुरु कर दी व उसकी हत्या करने के नियत से चाकू निकालकर पेट में मार दिया। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा 34,307 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor