The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

तेज रफ्तार बोलेरों ने ऑटो को मारी टक्कर,2 महिलाओं की मौत 8 घायल

Spread the love

बिलासपुर। तेज रफ्तार बोलेरो ने ऑटो को टक्कर मार दी। इस हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई। वहीं, आठ महिलाएं गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें इलाज के लिए सिम्स में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है की सभी महिलाए ऑटो से छठी कार्यक्रम से लौट रहीं थीं, तभी यह हादसा हुआ। घटना कोटा थाना क्षेत्र की है।
जानकारी के मुताबिक बेलगहना चौकी क्षेत्र के शिवतराई निवासी महिलाएं मंगलवार को अपने रिश्तेदार के घर छठी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए ग्राम बानाबेल गईं थीं। वहां से रात करीब 11 बजे ऑटो में सवार होकर 10 महिलाएं गांव लौट रही थीं। तभी ऑटो कंचनपुर मोड़ के पास पहुंचा था। उसी समय बिलासपुर की ओर से जा रही तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो सड़क पर करीब 10 फीट तक घिसटता चला गया। हादसे में दो महिला सुनीता मेश्राम (40) और निरशिय गोंड (39 साल) की मौके पर ही मौत हो गई। तथा आठ महिलाएं गंभीर रूप से घायल हैं। राहगीरों के ने डायल 112 की टीम को सूचना दी जिसके बाद घायलों को रतनपुर अस्पताल ले गई, जहां प्राथमिक उपचार के बाद महिलाओं को CIMS रेफर कर दिया गया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor